Tribal Martyrs Remembered Jagannathpur Celebrates Martyrdom Day with Respect and Honor जगन्नाथपुर में शहादत दिवस पर वीर रितुई गोंडाई को किया याद, Chaibasa Hindi News

Tribal Martyrs Remembered  Jagannathpur Celebrates Martyrdom Day with Respect and Honor जगन्नाथपुर में शहादत दिवस पर वीर रितुई गोंडाई को किया याद, Chaibasa Hindi News

जगन्नाथपुर संवाददाता। गुरुवार को आदिवासी हो समाज महासभा जगन्नाथपुर के तत्वावधान में वीर रितुईगोंडाई व कोल्हान के वीर शहीदों का शहादत दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथपुर मुख्य चौक स्थित रितुईगोंडाई चौक में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद पदयात्रा निकाली गई, जो रितुई गोंडाई स्मारक स्थल तक पहुंची। स्मारक स्थल पर विधायक सोनाराम सिंकु ने पोटो हो, नारा हो, पंडुवा हो, बढ़ाये हो और बेराई हो सहित कोल्हान के वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन व श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आदिवासी समाज वीरों से परिपूर्ण रहा है।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सेरेंगसिया घाटी जैसे कई ऐतिहासिक संघर्ष आदिवासी समाज ने लड़े, किंतु संसाधनों के अभाव में वे इतिहास की पुस्तकों में समुचित रूप से दर्ज नहीं हो सके। विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ ‘हो’ भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है। समाज की उन्नति के लिए पर्व-त्योहारों में बढ़-चढ़कर भागीदारी जरूरी है, जिससे आदिवासी समाज का अस्तित्व और एकता दोनों सुदृढ़ रहेंगे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, समाज महासभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी बिपिन सिंकु, बिपिन लागुरी, विक्रम हेंब्रम, जिंतुगाड़ा मुंडा, सोमनाथ सिंकु, रंजीत गागराई, रोशन पान, करन तिरिया, मथुरा लागुरी, शाहरुख अली, कमल किशोर बोबोंगा, अर्जुन सिंकु, गुरु सिंकु सहित विभिन्न मौजा के मानकी, मुंडा, डाकुवा, दिऊरी, बुद्धिजीवी एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी

Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics

Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

View Original Source