Two Labourers Killed, Two Others Injured As Tractor Overturns - Kaushambi News

Two Labourers Killed, Two Others Injured As Tractor Overturns - Kaushambi News

पंइसा क्षेत्र के सिराथू-धाता मार्ग पर अनेठा गांव मोड़ के पास शनिवार रात करीब 9:30 बजे बांस लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
पइंसा थाना क्षेत्र के फत्ते का पुरा गांव से बांस लेकर रायबरेली जा रहा एक ट्रैक्टर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अनेठा मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से बांस हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। विज्ञापन विज्ञापन
इनमें फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के जाम निवासी अर्जुन (35) पुत्र सुखराम व कोखराज थाना क्षेत्र के अंधावा गांव निवासी सुरेश (40) पुत्र पन्नालाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र राम सजीवन और प्रवेश कुमार निवासी फत्ते का पुरा घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए।
जीजा- साले थे मृतक, मजदूरी कर चलाते थे परिवार

कल्यानपुर। हादसे में मृतक अर्जुन और सुरेश रिश्ते में जीजा साले थे। मृतक अर्जुन सुरेश के जीजा थे। एक साथ जीजा-साले की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। कोखराज के अंदवा गांव निवासी सुरेश अपने पीछे पत्नी रन्नो देवी, पुत्र माहिर (8), मंसू (5) और छह माह की पुत्री को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार गांव के ही विजय पुत्र राम खेलावन उन्हें मजदूरी पर बांस काटने अनेठा के फत्तू का पुरवा ले गए थे।
वहीं, दूसरी ओर फतेहपुर जनपद के धाता जाम निवासी अजुर्न की मौत से सुरेश के बहन की गृहस्थी भी उजड़ गई। अर्जुन की ससुराल अंदवा गांव में है। वह 15 दिन पहले ही ससुराल आए थे। अर्जुन अपने पीछे पत्नी सुमित्रा देवी के साथ ही तीन बच्चे शर्मिला (17), अरमान (14) व अमन (10) को छोड़ गए हैं।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

सुरेश, फाइल फोटो।

View Original Source