Ujjain News: Chief Minister Mohan Yadav Inaugurated The Rahgiri Anand Utsav. - Madhya Pradesh News - Ujjain News:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख

Ujjain News: Chief Minister Mohan Yadav Inaugurated The Rahgiri Anand Utsav. - Madhya Pradesh News - Ujjain News:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को योगा, सुबह-सुबह भ्रमण और व्यायाम करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर आनंद उत्सव राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Article Image विज्ञापन विज्ञापन

उज्जैन कोठी रोड पर आयोजित आनंद उत्सव राहगीरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को देखकर लोगों में उत्साह रहा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित दिखे। लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है और परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है। हमें अपने स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

Article Image

मुख्यमंत्री ने मंच से जनता से आह्वान किया कि बच्चे और परिवार के युवा साथी इस राहगीरी में भाग लें और इसका प्रतिदिन अनुसरण करें। जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में इस आनंद उत्सव को बनाए रखने के लिए जनता का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी की और जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री यादव ने 100 से अधिक मंचों पर जाकर लोगों का अभिनंदन किया। संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब उज्जैन द्वारा राहगीरी आनंदोत्सव में दूध-जलेबी का निशुल्क काउंटर भी लगाया।

View Original Source