Up:'बॉर्डर-2' में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप, सन्नी देओल और जेपी दत्ता पर केस दर्ज करने की मांग - Meerut: Allegation Of Use Of Caste Based Words In The Film 'border-2', Bahujan Janata Dal President Filed A Co

Up:'बॉर्डर-2' में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप, सन्नी देओल और जेपी दत्ता पर केस दर्ज करने की मांग - Meerut: Allegation Of Use Of Caste Based Words In The Film 'border-2', Bahujan Janata Dal President Filed A Co

विस्तार Follow Us

सन्नी देओल की नई फिल्म 'बॉर्डर-2' को जहां देशभर में धमाकेदार ओपनिंग मिली है। वहीं ये विवादों में भी घिरती दिख रही है। फिल्म में कथित तौर पर जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर बहुजन जनता दल खोड़ावल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावल ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 

Meerut: Allegation of use of caste based words in the film 'Border-2', Bahujan Janata Dal President filed a co

परतापुर थाने में दी गई तहरीर। - फोटो : अमर उजाला रविवार को परतापुर थाने में तहरीर देते हुए खोड़ावल ने आरोप लगाया कि फिल्म में लगभग 27 मिनट 37 सेकेंड तक सैनिकों के बीच बातचीत के दौरान लगातार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में विशेष रूप से एक ऐसे दृश्य का उल्लेख किया गया है, जहां एक कलाकार को जूता पॉलिश करते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान दूसरे कलाकार द्वारा अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
  विज्ञापन विज्ञापन

आरोप है कि यह संवाद जानबूझकर फिल्म में शामिल किया गया है, जो दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाता है और जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देता है। खोड़ावल ने कहा कि इस तरह के संवाद सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं और तनाव का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

ये भी देखें...
पेड़ पर लटका मिला शव: रवीना का भाई बोला- मारकर लटका दी मेरी बहन, गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा, एक युवक पकड़ा
 

View Original Source