Up:सीएनजी की कीमतों में 25 पैसे, पीएनजी में 50 पैसे घटे दाम, उपभोक्ताओं को ग्रीन गैस लिमिटेड का तोहफा - Up: Cng Prices Reduced By 25 Paise, Png By 50 Paise, A Gift From Green Gas Limited To Consumers
विस्तार Follow Us
ग्रीन गैस लिमिटेड ने 26 जनवरी पर ग्राहकों को तोहफा देते हुए सीएनजी और घरेलू पीएनजी गैस के दामों में कटौती का एलान किया है। सीनएजी में 25 पैसे प्रति किलो और पीएनजी में 50 पैसे प्रति स्क्वायर सेंटीमीटर की कटौती की गई है। एनजी की नई दरें सुबह 9 बजे से तो पीएनजी की नई दरें 25 जनवरी की रात 12 बजे से ही लागू हो जाएंगी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर के लिए इस कटौती का एलान किया गया है। ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह ने बताया कि कटौती के बाद लखनऊ में सीएनजी की नई कीमत 95.75 रुपये हो जाएगी जबकि घरेलू पीएनजी की कीमत 56.50 रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमतों में कमी का ग्राहकों को सीधा लाभ मिल सकेगा। कंपनी का मकसद है कि पर्यावरण अनुकूल ईंधन को बढ़ावा दिया जाए जिससे पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सीएनजी में 25 पैसे की कटौती के बाद नई कीमत
शहर
पुराने दाम
नई कीमत (रुपये में)
लखनऊ
96.00
95.75
आगरा
96.00
95.75
उन्नाव
94.25
94.00
अयोध्या-सुल्तानपुर
94.25
94.00
पीएनजी में कटौती के बाद नई कीमत
शहर
पुराने दाम
नई कीमत (रुपये में)
लखनऊ
57.00
56.50
आगरा
57.00
56.50
उन्नाव
56.50
56.00
अयोध्या-सुल्तानपुर
58.00
57.50