Up:नीट सुपर स्पेशलिस्ट परिणामों में एसएन मेडिकल काॅलेज का दबदबा, 29 डाॅक्टरों ने हासिल की शानदार रैंक - 29 Doctors From Sn Medical College Will Become Super Specialists
विस्तार Follow Us
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का नीट सुपर स्पेशलिस्ट (एसएस) 2025 और एम्स पटना के परिणामों में दबदबा रहा। एसएन के 29 डॉक्टरों ने शानदार रैंक हासिल की है। ये डाॅक्टर अब सुपर स्पेशलिस्ट बनेंगे। इससे गंभीर रोगों के विशेषज्ञों की कमी दूर होगी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
एसएन के 29 चिकित्सकों में से सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग के 12 चिकित्सक हैं। इसमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉ. कृष्णकांत त्रिपाठी एम्स पटना में 20वीं रैंक प्राप्त कर पल्मोनरी मेडिसिन और सर्जरी विभाग के डॉ. प्रखर सिंह एम्स पटना की परीक्षा में 24वीं रैंक प्राप्त कर प्लास्टिक सर्जरी विभाग में चयनित हुए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ये सभी डॉक्टर डीएम और एमसीएच जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त करेंगे। दो साल में ये सुपर स्पेशलिस्ट बन जाएंगे। इससे भविष्य में गंभीर-अतिगंभीर मर्ज के विशेषज्ञों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये मिली रैंक
डॉ. शिवम खंडेलवाल (63), डॉ. मिलिंद अग्रवाल (137), डॉ. रूहानी आहूजा (151), डॉ. अक्सा जाफरी (158), डॉ. नितेश (211), डॉ. अनूप (259), डॉ. सागर (325), डॉ. प्रिया (रैंक 350), डॉ. प्रशांत गुप्ता (442), डॉ. सोहम शाह (480), डॉ. शुभम तिवारी (487), डॉ. साहिल विज (550), डॉ. फराज खान (700), डॉ. ऋषभ यादव (758), डॉ. प्रियंका जोशी (980), डॉ. आइंस्टीन सरकार (1000), डॉ. शिवकांत (1400), डॉ. प्रतीक जैन (1500),डॉ. संदीप्ता पांडा (1594), डॉ. किरुभाकर (1678), डॉ. अनुपम शुक्ला (1692), डॉ. निमिष गुप्ता (1966), डॉ. आकाश (2400), डॉ. श्रेया (2500),डॉ. ललित (2900), डॉ. शिवा (3700) और डॉ. वर्षा (4000)।