यूपी:गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बोले सीएम, कहा- यह राष्ट्रीय एकता का उत्सव; पूरे शहर में सुरक्षा हुई सख्त - Up: Cm Speaks On Republic Day Eve, Says It's A Celebration Of National Unity; Security Tightened Across City

यूपी:गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बोले सीएम, कहा- यह राष्ट्रीय एकता का उत्सव; पूरे शहर में सुरक्षा हुई सख्त - Up: Cm Speaks On Republic Day Eve, Says It's A Celebration Of National Unity; Security Tightened Across City

विस्तार Follow Us

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का महान उत्सव है। उन्होंने आह्वान किया कि इस अवसर पर संविधान निर्माताओं के आदर्शों एवं महापुरुषों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें तथा एकजुट होकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर संविधान के लागू होने के 76 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। न्याय, समता और बंधुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 76 वर्ष की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। विज्ञापन विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर बदला रहेगा यातायात

UP: CM speaks on Republic Day eve, says it's a celebration of national unity; security tightened across city

विधानसभा के सामने हुई सघन जांच। - फोटो : अमर उजाला।  गणतंत्र दिवस समारोह पर सोमवार को आयोजित मुख्य परेड व अन्य कार्यक्रमों के कारण सुबह छह बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम समापन दोपहर करीब 12 बजे तक लागू रहेगी।

ये रहेगी व्यवस्था
- आलमबाग, मवैय्या की ओर से चारबाग जाने वाला यातायात लाटूश रोड, गुप्ता तिराहा से बाल विद्या मंदिर और केकेसी की ओर नहीं जा सकेगा। लोग चारबाग, लाटूश रोड से बाएं बांसमंडी चौराहा, कैसरबाग या रविंद्रालय से दाएं यू-टर्न कर मवैय्या, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल से व बासमंडी चौराहे से गुरु गोविंद सिंह चौराहा (राणा प्रताप) की ओर यातायात नहीं जाएगा। लोग कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाएं नत्था तिराहा, मवैय्या, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- केकेसी तिराहे से चारबाग रवींद्रालय व राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। लोग लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, आमलबाग, सदर कैंट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेंगे।
- सदर व कुंवर जगदीश चौराहा (बूचड़ी ग्राउंड), लोको चौराहे से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाला यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जा सकेगा। लोग लोको वर्कशाॅप फतेह अली आलमबाग या सदर कैंट होकर जाएंगे।
- हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात बासमंडी या अशोक लाट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की और हुसैनगंज चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन लालबहादुर शास्त्री तिराहे से एनेक्सी तिराहे की ओर नहीं जा सेंकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवरब्रिज होते हुए भेजा जाएगा। कार पास वाले वाहनों को नियमानुसार पार्किंग तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
- वाहन सदर ओवर ब्रिज (कैंट) से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन कैंट, अब्दुल हमीद, एसएन पेट्रोल पंप, कटाई पुल, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते हुए जाएंगे।

 

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

- जिन वाहनों में विधानसभा सचिवालय/उप्र सचिवालय के पास लगे होंगे, वे सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेशकर गेट नंबर 4 के पास से मल्टीलेवल पार्किग में पार्क होंगे। पार्किंग भरने पर विधानभवन गेट नंबर 5 व 6 के अंदर पार्क होंगे।
- गणतंत्र दिवस के विशेष कार पासधारकों के वाहन लोक भवन गेट नंबर 8 से प्रवेश कर लोकभवन के भीतक पार्क होंगे।
- कैपिटल तिराहे पर बैरियर के पीछे क्रमानुसार सड़क पर किनारे-किनारे वाहन पार्क होंगे।
- मीडिया के वाहन त्रिलोकीनाथ रोड पर एक ओर व जनपथ मार्केट पार्किंग में पार्क होंगे।
- ओबी वैन बीजेपी कार्यालय से कैपिटल तिराहे की ओर ’स’ दीर्घा के बाद सड़क के किनारे-किनारे हजरतगंज चौराहे की ओर बाएं तरफ पार्क होंगे।
- ड्यूटी पर नियुक्ति प्रशासनिक व अन्य विभागों के अधिकारियों के वाहन कैपिटल तिराहे से त्रिलोकीनाथ रोड नगर निगम कार्यालय के सामने की ओर क्रम से पार्क होगे।
- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों की बसों की पार्किंग प्रेरणा केंद्र तिराहे से दाएं सदर जाने वाले पुल पर सड़क के दोनों तरफ किनारे-किनारे एक पंक्ति में पार्क होंगे।
- मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज रिजर्व पार्किंग है।

 

View Original Source