Up में खौफनाक वारदात:छोटे ने मारी बड़े भाई के सिर-गले में गोली, इस बात पर आस मोहम्मद से नाराज था जान मोहम्मद - In Property Dispute In Khurja Younger Brother Shot His Elder Brother In Head And Neck

Up में खौफनाक वारदात:छोटे ने मारी बड़े भाई के सिर-गले में गोली, इस बात पर आस मोहम्मद से नाराज था जान मोहम्मद - In Property Dispute In Khurja Younger Brother Shot His Elder Brother In Head And Neck

विस्तार Follow Us

यूपी के खुर्जा नगर में संपत्ति विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात उस समय हुई जब मृतक अपने पॉटरी व्यवसाय में काम कर रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

सिर और गर्दन में लगी गोली, मौके पर मौत
मृतक की पहचान 45 वर्षीय आस मोहम्मद के रूप में हुई है, जो खुर्जा नगर में पॉटरी का संचालन करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसका छोटा भाई जान मोहम्मद किसी बात को लेकर उससे नाराज था। इसी विवाद के चलते जान मोहम्मद ने आवेश में आकर आस मोहम्मद पर सिर और गर्दन में गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया और पॉटरी में ही उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

विज्ञापन विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। पुलिस द्वारा आरोपी जान मोहम्मद की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। संपत्ति विवाद के इस मामले में पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।

View Original Source