Up:चोरी की थार... चार नंबर प्लेट, अंशिका की लाइफस्टाइल और महंगे शौक, यहां छिपा है बर्थ-डे गर्ल का फरार दोस्त - Main Accused Bunty Location Traced To Bareilly Model Shop Firing Incident Gorakhpur

Up:चोरी की थार... चार नंबर प्लेट, अंशिका की लाइफस्टाइल और महंगे शौक, यहां छिपा है बर्थ-डे गर्ल का फरार दोस्त - Main Accused Bunty Location Traced To Bareilly Model Shop Firing Incident Gorakhpur

{"_id":"6975dde2c1669907a000e186","slug":"main-accused-bunty-location-traced-to-bareilly-model-shop-firing-incident-gorakhpur-2026-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चोरी की थार... चार नंबर प्लेट, अंशिका की लाइफस्टाइल और महंगे शौक, यहां छिपा है बर्थ-डे गर्ल का फरार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}} UP: चोरी की थार... चार नंबर प्लेट, अंशिका की लाइफस्टाइल और महंगे शौक, यहां छिपा है बर्थ-डे गर्ल का फरार दोस्त अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jan 2026 02:44 PM IST सार

गोरखपुर में मॉडल शॉप फायरिंग के मुख्य आरोपी बंटी की लोकेशन बरेली में ट्रेस हुई है। आरोपी गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं। बंटी लगातार ठिकाने बदल रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन main accused Bunty location traced to Bareilly model shop firing incident Gorakhpur 1 of 7 अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024 Reactions

Link Copied

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में सिंघड़िया मॉडल शॉप के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद से भाग रहे आकाश वर्मा उर्फ बंटी की लोकेशन बरेली के आसपास ट्रेस हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कैंट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। loader

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बंटी लगातार ठिकाने बदल रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही है। सर्विलांस और तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

आकाश देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र का रहने वाला है और मुख्य आरोपी अंशिका सिंह का करीबी माना जाता है। घटना के तुरंत बाद से ही बंटी भूमिगत हो गया था। हालिया तकनीकी जांच में उसके बरेली क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसी इनपुट के बाद संबंधित जिलों को अलर्ट कर दिया गया और अंतरजनपदीय समन्वय के साथ दबिश जारी है।
  Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं main accused Bunty location traced to Bareilly model shop firing incident Gorakhpur 2 of 7 अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024 इस फायरिंग कांड में पहले ही मुख्य आरोपी अंशिका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार विवाद रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ था। अंशिका ने जंगल सिकरी क्षेत्र में रहने वाले अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्र पर गोली चलाई थी। 
  विज्ञापन विज्ञापन main accused Bunty location traced to Bareilly model shop firing incident Gorakhpur 3 of 7 अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024 हालांकि, गोली विशाल मिश्र को नहीं लगी बल्कि उनके चालक अमिताभ को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि बंटी की गिरफ्तारी से पूरे मामले का खुलासा होगा।
  main accused Bunty location traced to Bareilly model shop firing incident Gorakhpur 4 of 7 अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024 अंशिका और उसके गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी
गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने अंशिका और उसके गिरोह के छह साथियों के खिलाफ थार चोरी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में गाजीपुर के नोनहरा निवासी चंदन नारायण ने 12 अक्तूबर 2025 को खोराबार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी दिल्ली से चोरी हुई थार गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे।
  विज्ञापन main accused Bunty location traced to Bareilly model shop firing incident Gorakhpur 5 of 7 अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024 पुलिस ने 13 अक्तूबर को बड़हलगंज के दोरम्हा निवासी प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की और देवरिया के बरहज बाजार निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी को वनसप्ती तिराहे के पास गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।  Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more updates in Hindi.

विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source