Up:तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को राैंदा...दो की माैत, एक युवक गंभीर घायल - Speeding Bus Ran Over Motorcyclists, Two Killed
विस्तार Follow Us
आगरा के फतेहाबाद रोड पर ताजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात को मेट्रो स्टेशन के नीचे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार हर्षित शर्मा (28) और अनिल (40) की माैत हो गई। दोनों एक इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थे। एक अन्य युवक घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस का कहना है कि बस की रफ्तार अधिक थी। बाइक पर तीनों युवक सवार थे। टीडीआई माल कट पर आते ही बस से हादसा हो गया। बस को जब्त कर लिया है। हर्षित फिरोजाबाद के स्कूल संचालक का बेटा था।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
राधा कृष्ण विद्या मंदिर, लोहिया नगर, फिरोजाबाद निवासी हर्षित शर्मा इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पिता सुनील शर्मा स्कूल संचालक हैं। हर्षित की एक साल पहले शादी हुई थी। परिजन ने बताया कि हर्षित की आगरा सहित आसपास के जिलों में ड्यूटी रहती थी। वह रोजाना यहां आया करते थे। बुधवार को भी आगरा आए थे। बृहस्पतिवार को उन्हें अलीगढ़ जाना था। इस कारण एक होटल में रुक गए। उनके साथ तेलीपाड़ा, ताजगंज निवासी अनिल भी सेल्समैन का कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात तकरीबन 12:30 बजे हर्षित, अनिल और एक अन्य आकाश राठाैर एक ही बाइक पर सवार होकर होटल की तरफ जा रहे थे। वह कलाकृति कट से फतेहाबाद रोड पर आए। टीडीआई माॅल के सामने मेट्रो स्टेशन के नीचे जैसे ही कट से बाइक लेकर माॅल की तरफ आगे बढ़े तेज गति से फतेहाबाद की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। अनिल की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे के बाद जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल हर्षित की भी इलाज के दाैरान माैत हो गई।
घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। अनिल के पिता की पूर्व में माैत हो गई थी। हर्षित के परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है जबकि चालक भाग गया। बस प्राइवेट है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह बस के तेज गति में होना माना जा रहा है। जांच की जा रही है।
हादसों पर नहीं लगी रोक
पुलिस सड़क सुरक्षा के लिए कवायद कर रही है। शहर से लेकर देहात तक संरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले को शून्य मृत्यु दर वाला घोषित करने के लिए रोड इंजीनियरिंग से लेकर जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन सिकंदरा से लेकर एत्मादपुर तक लोगों की जान जा रही है। वहीं फतेहाबाद रोड पर भी कई लोग जान गवां चुके हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी रोड इंजीनियरिंग में खामी से घटनाएं सामने आ रही हैं।