Up:चंबल नहर में गिरी तेज रफ्तार कार...युवक की माैके पर ही मौत, भाई समेत तीन लोग हुए घायल - Speeding Car Fell Into Chambal Canal In Agra
विस्तार Follow Us
आगरा के बाह में जैतपुर के कमतरी मोड़ के पास रविवार सुबह चार बजे तेज रफ्तार कार चंबल नहर में जा गिरी। कार सवार बसई खुर्द ताजगंज के सचिन (25) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भाई नीरज समेत तीन घायल हो गए।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
जैतपुर पुलिस के मुताबिक आगरा के कार सवार कचौराघाट की ओर जा रहे थे। कमतरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर चंबल नहर में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों बसई खुर्द के सचिन, नीरज, टीपू, नरेश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि टीपू को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।