Up:किशोरी के साथ पहले प्रेमी ने की दरिंदगी...जब भाग गया तो होटल मालिक और मैनेजर ने की हैविनायत; भरोसे का कत्ल - Teenager Assaulted By Her Boyfriend Then Harassed By Hotel Owner Manager When She Tried To Escape Gorakhpur
विस्तार Follow Us
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण और बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला भरोसे की कत्ल की भी कहानी है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले शाहपुर इलाके के 15 वर्षीय किशोर से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
छह माह तक मां के मोबाइल से बातचीत के बाद एक जनवरी को वह अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ घर से निकलकर गीडा के नौसड़ स्थित होटल (भूमि पैलेस) पहुंची थी। होटल में तीन रात गुजारने के बाद प्रेमी उसे होटल में छोड़कर अचानक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि प्रेमी के जाने के बाद वह होटल में अकेली रह गई। इसी मौके का फायदा उठाकर होटल के मालिक एल्युमीनियम फैक्टरी शाहपुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह और गोला निवासी मैनेजर आदर्श पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
तीन दिन तक होटल में बंधक रहने के दौरान किशोरी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इससे वह काफी डर गई। तीन दिन बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो होटल मालिक और मैनेजर ने उसे दवाएं दीं। फिर बड़हलगंज के ग्रीन डायमंड स्पा सेंटर भेज दिया।
स्पा सेंटर के मालिक गगहा के गजपुर निवासी अंकित ने काम कराने के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना ह्यूमन ट्रैफिकिंग की ओर इशारा करती है, जहां किशोरी को बेचा गया और शोषण का लगातार शिकार बनाया गया। सोमवार को किशोरी का 164 का बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किशोर प्रेमी को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछसीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में अब तक होटल मालिक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार रात को किशोर प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इंस्टाग्राम आईडी के जरिये किशोरी तक पहुंची पुलिसएसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि किशोरी छह माह से अपनी मां के मोबाइल के जरिये शाहपुर निवासी किशोर से संपर्क में थी। घर से निकलते वक्त उसने इंस्टा अकाउंट को लॉक कर दिया था। पुलिस ने जब किशोरी की मां के मोबाइल से किशोरी का सोशल अकाउंट खंगाला तो इंस्टा के जरिये किशोर से बातचीत होने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने किशोर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस होटल तक पहुंच गई। वहां से किशोरी की लोकेशन मिली। पुलिस ने किशोरी को नौसड़ स्थित होटल से सकुशल खोजकर पूछताछ शुरू की तो वारदात का पर्दाफाश हुआ।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि एक जनवरी को किशोरी घर से लापता हुई थी। पांच जनवरी को परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस किशोरी का ढूंढ़ने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। समय रहते पुलिस अगर सक्रिय हो जाती तो किशोरी की अस्मत लूटने से बच जाती।
मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हुई। किशोरी के मिलने के बाद भी पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने की जहमत तक नहीं उठाई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को फटकार लगाई, तब जाकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण हुआ।