यूपी:प्रदेश में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ कोहरे और ठंड की होगी वापसी; इन जिलों के अलर्ट जारी - Up: Weather Changes In The State, With Rain, Fog, And Cold Returning; Alert Issued For These Districts
विस्तार Follow Us
उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में एक बार फिर बरसात होगी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
वहीं सोमवार के लिए प्रदेश के नाै तराई जिलों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाको में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन में धूप खिली लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा से बारिश का दाैर शुरू होकर इसका विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचेगा। बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में इस बार कहीं कहीं अच्छी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। तराई में कोहरे का प्रकोप रहेगा।