Up:काॅलेज जाने के लिए निकली युवती हुई गायब, फिर तीन दिन बाद थाने पहुंच कहे ऐसे शब्द; परिजनों के उड़ गए होश - Young Woman Who Went Missing After Saying She Was Going To College Arrived At Police Station Three Days Later
विस्तार Follow Us
घर से काॅलेज जाने की कहकर गई युवती तीन दिन बाद शनिवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ अपनी मर्जी से गई थी। अब उसी के साथ रहेगी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 21 जनवरी को काॅलेज जाने की कहकर गांव के युवक के साथ चली गई थी। शाम तक घर नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। युवती के पिता ने युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि युवती शनिवार को थाने पर आई। युवती ने पुलिस को अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार दिखाते हुए बताया कि वह बालिग है। युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।