Usman Khawaja:ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने किया टेस्ट से संन्यास का एलान, एशेज का सिडनी मुकाबला होगा आखिरी - Usman Khawaja Announces Retirement, Scg Test To Be Final Chapter Of 88-test Career
लंबे फॉर्मेट में अपने करियर का अंत वह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा 18 बल्लेबाजों में शामिल होकर कर रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15 से अधिक शतक लगाए हैं। उनके नाम फिलहाल 16 टेस्ट शतक दर्ज हैं। इसके अलावा, वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी 49 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम दो वनडे शतक हैं।
पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज की
दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज की
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत हासिल की
चौथा टेस्ट: इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की
पांचवां टेस्ट: 4-8 जनवरी, एससीजी, सिडनी