'मुझे अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलवा रहे पलाश..', विज्ञान ने फिर लगाया बड़ा आरोप, बोले- शिकायत वापस लेने का दवाब - Vidnyan Mane Claim He Received Threats From Underworld After Palash Muchhal Defamation Case

'मुझे अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलवा रहे पलाश..', विज्ञान ने फिर लगाया बड़ा आरोप, बोले- शिकायत वापस लेने का दवाब - Vidnyan Mane Claim He Received Threats From Underworld After Palash Muchhal Defamation Case

विस्तार Follow Us

संगीतकार और निर्देशक पलाश मुछाल के खिलाफ स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विज्ञान माने ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही कई आरोप भी लगाए हैं। इसके बाद पलाश ने विज्ञान माने को 40 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने इस मामले पर बात की और साथ ही बताया कि अब उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। 

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या बोले विज्ञान माने?
विज्ञान माने से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पलाश मुछाल के मानहानि नोटिस का जवाब जरूर देंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पलाश मुच्छल मुझ पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलवा रहे हैं। लेकिन मैं आर्थिक धोखाधाड़ी मामले में न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।  विज्ञापन विज्ञापन
हालांकि विज्ञान माने ने यह भी कहा कि उन्हें पलाश मुछाल की तरफ से जान का खतरा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

View Original Source