Village Heads Pay Tribute to Martyrs and Commit to Protecting Resources in Kharsawan जिले ग्राम प्रधानों ने शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि दे जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा का लिया संकल्प, Saraikela Hindi News
खरसावां। जिले के ग्राम प्रधानों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर वीरों को श्रद्धांजलि दी और संयुक्त रूप जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा हर कीमत पर करने का संकल्प लिया। ग्रामसभा के लोगों पर किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि खरसावां के शहीदों का बलिदान झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्राम प्रधानों ने पेसा कानून पारित होने पर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा, इससे ग्राम सभा सशक्त होगी और आदिवासी व ग्रामीण समाज को अपने संसाधनों व अधिकारों की रक्षा का संवैधानिक अधिकार मिलेगा।
हेम्ब्रम ने सरकार से पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए कहा कि नियमों की जानकारी और जागरूकता गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि आम ग्रामीण इसका पूरा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम, जिलाध्यक्ष सूरज लाल महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी सिंहदेव, छुटु लाल सरदार, गोमिया बोदरा, प्रभात रंजन महतो, दिलीप प्रधान, नीलकंठ नायक, मुनीराम महतो, रतनलाल महतो, शिव शंकर हेंब्रम, योगेश्वर सरदार, खालिद खान, जंभेश्वर मुदी, दिलीप तांती, नरसिंह मुर्मू, सोमा सरदार, जितराय हांसदा, रामसिंह पूर्ति, विजय बोदरा आदि ग्राम प्रधान शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play