Viral: जंगल में कहां दिखाई दे रहा इंसानी चेहरा, बताने में 99 प्रतिशत फेल हो जाएंगे आज
Hindi ViralViral Can You Find Hidden Human Face In Jungle Photo Mostly People Failed To Solve This Puzzle Viral: जंगल में कहां दिखाई दे रहा इंसानी चेहरा, बताने में 99 प्रतिशत फेल हो जाएंगे आज
Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल को हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे. चाहकर भी कोई इसे हल नहीं कर पा रहा है.
Published: January 25, 2026 3:04 PM IST
By Nandan Singh
Follow Us
Viral: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कुछ ना कुछ छाया ही रहता है. ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें भी खूब ध्यान खींचती हैं. ऐसी तस्वीरें लोगों के दिमाग और नजरों की कड़ी परीक्षा लेती हैं. इन तस्वीरों में पहली नजर में जो चीजें हमें साफ दिखाई देती हैं, उन्हीं के बीच कोई रहस्य छिपा होता है. मगर उन्हें ढूंढ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. इसी कड़ी में एक तस्वीर सामने आई है, जिसने हजारों लोगों को उलझा कर रख दिया है. इस तस्वीर में घना जंगल दिखाई देता है, लेकिन इसी जंगल के बीच एक इंसानी चेहरा भी छिपा हुआ है.
कौन खोजेगा इंसानी चेहरा
देख सकते हैं कि वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में चारों तरफ पेड़-पौधों और झाड़ियों से भरा घना जंगल नजर आता है. पहली नजर में यह एक आम जंगल की तस्वीर लगती है, लेकिन असल में इसमें एक इंसानी चेहरा बड़ी ही चालाकी से छिपाया गया है. हैरानी की बात यह है कि वह चेहरा सीधे देखने वाले की तरफ देख रहा है. लोग इस तस्वीर को गौर से देखने के बाद भी चेहरे को पहचान नहीं पा रहे हैं. कई लोग मिनटों तक तस्वीर पर नजरें गड़ाए बैठे रहे, लेकिन फिर भी उन्हें कोई इंसानी आकृति नजर नहीं आई. यही वजह है कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

आखिर कहां छिपा है चेहरा
अगर आपको अब तक जंगल में छिपा इंसानी चेहरा नजर नहीं आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोग इसमें असफल हो चुके हैं. इस ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना सच में आसान नहीं है. अगर ध्यान से देखा जाए तो तस्वीर के दाईं ओर, नीचे वाले हिस्से में यह चेहरा छिपा हुआ है. पेड़ों और पत्तियों के बीच चेहरे की आकृति इस तरह बनाई गई है कि वह आसानी से नजर नहीं आती. जैसे ही आप सही जगह पर ध्यान केंद्रित करते हैं, अचानक इंसानी चेहरा साफ दिखने लगता है. हम आपको सर्कल में दिखा रहे हैं कि चेहरा कहां छिपा हुआ है.
About the Author

Nandan Singh
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने ... और पढ़ें
Also Read:

OMG! NEET में कोटे से एडमिशन के लिए दिव्यांग बन गया छात्र, ग्राइंडर से खुद का ही पैर काट डाला

साड़ी में गजब की सुंदर लगी ये विदेशी लड़की, बिंदी और झुमके ने तो खूबसूरती में चार चांद लगा दिया | खुद देखिए

नेताओं पर सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों को भरोसा, सेना पर भी 43% यकीन | पूरी लिस्ट देखकर तो हिल जाएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
ViralEye Test ImageFind Hidden Human FaceIQ testJungle Optical IllusionPuzzleViral Photo
More Stories
Read more