Voters Are The Soul Of Democracy: Pm - Varanasi News
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और श्रीअन्न (मिलेट्स) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधानसभा के सुंदरपुर में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा के बिंदु माधव वार्ड में मन की बात सुनी। इस अवसर पर संतोष सोलापुरकर, एडवोकेट अशोक जाटव, नलिन नयन मिश्रा, पार्षद कनकलता मिश्रा, विनोद अवस्थी, श्रीप्रकाश दीक्षित, रोशन सेठ, संतोष केशरी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सूजावाद वार्ड के डोमरी बूथ पर मन की बात सुनी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने गुरुधाम स्थित बूथ, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 64 पर मन की बात सुनी।
और पढ़ें
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं