Weekly Love Horoscope 2026 :  इन राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, पार्टनर लुटाएगा खुब प्यार

Weekly Love Horoscope 2026 :  इन राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, पार्टनर लुटाएगा खुब प्यार
Saptahik Love Rashifal, 12 to 18 January 2026 :

इस सप्ताह के आरंभ में शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे और सप्ताह के मध्य में शुक्र और सूर्य की युति भी मकर राशि में बनेगी। ऐसे में यह सप्ताह प्रेम संबंधों में तीव्रता और उत्साह लाने वाला रहेगा। ऐसे में मेष, कन्या और मकर सहित कई राशियों के जातकों के लव लाइफ में ये सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। आइए जानते हैं कि जनवरी का ये सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है और आपके सितारे क्या बता रहे हैं।

मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भावनात्मक तौर पर कष्ट अधिक रहेंगे। ऐसे में एक बैलेंस बनाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे तो सुकून में रहेंगे।

वृषभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

वृषभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में इस सप्ताह आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपसी प्रेम को सुदृढ़ बनाने के लिए आप अपनी तरफ से शांत होकर निर्णय लें तो बेहतर होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।

मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और आपकी और आपके साथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। इससे पूरे सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी चार्मिंग पर्सनालिटी द्वारा अपने साथी को इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कर्क राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव लाइफ में शनैः शनैः रोमांस की एंट्री होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी लव लाइफ में बहुत अधिक पोस्सेस्सिव होकर निर्णय लेंगे तो कष्ट बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में सुकून रहेगा और लव लाइफ में काफी बिजी रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सुखी रहेंगे। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में स्ट्रेस अधिक रहेगा और नींद भी ठीक से नहीं आएगी।

कन्या राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कन्या राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में समय सुकून भरा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने साथी द्वारा काफी अटेन्शन मिलेगी और जीवन में सुखी रहेंगे।

तुला राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

तुला राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्ट्रेस में अधिक होगा और आपको अपनी लव लाइफ में संयम के सतह निर्णय लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा और लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मन असंतुष्ट रहेगा और ऐसा प्रतीत होगा की स्थितियां आपके कंट्रोल से बाहर जा रही हैं लेकिन नैतिकता के आधार पर निर्णय लेंगे तो जीवन में सुखी रहेंगे।

धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे भले ही आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगे। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में समाय अनुकूल होता जाएगा और लव लाइफ में समय रोमांटिक बीतेगा।

मकर राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मकर राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के संयोग सप्ताह की शुरुआत से बनते जाएंगे। आपकी लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने आलस्य की वजह से कष्ट रहेंगे और बेचैनी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कुंभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

प्रेम संबंध में आपसी प्रेम शनैः शनैः सुदृढ़ होगा और जिस तरह के बदलाव आप चाहते हैं उन्हें प्राप्त करने में अभी समय अधिक लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवन में थोड़ा सा बंधन महसूस हो सकता है। हो सकता है की आपके साथी आप पर हावी होने की अधिक कोशिश करें।

मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मीन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ़ में सुकून रहेगा और आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। इस सप्ताह लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी और मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल रहेगा और किसी ऐसे व्यक्ति की मदद से प्रेम संबंध में सुकून आएगा जिनकी रौबीली पर्सनालिटी है।

View Original Source