Weird News:समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा - Social Lives Of Whales, Dolphins Shape Spread Of Infectious Diseases
{"_id":"696e235a49f2d14ce402455b","slug":"social-lives-of-whales-dolphins-shape-spread-of-infectious-diseases-2026-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weird News: समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}} Weird News: समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण? शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 05:58 PM IST सार
Ajab-Gajab: वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण शोध किया है। इसमें बेहद हैरान करने वाले खुलासा हुए हैं। शोध में पता चला है कि व्हेल, डॉल्फिन और सील जैसे समुद्री स्तनधारी जीवों की शक्ति ही उनकी कमजोर बन गई है।
विज्ञापन
1 of 5
समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण?
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Ajab-Gajab: दुनिया में जीवों के रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने व्हेल, डॉल्फिन और सील जैसे समुद्री स्तनधारी जीवों पर शोध किया है। इस शोध ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। यह समुद्री स्तनधारी अत्यंत सामाजिक जीव होते हैं और समूहों में रहते हैं। वर्षों तक संबंध बनाते हैं और कभी तो दशकों तक उन्हीं साथियों के संपर्क में रहते हैं। इस सामाजिक जीवन से उन्हें कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, एक नए अध्ययन में खुलासा हुआ है कि सामाजिक संबंध संक्रामक रोगों के प्रसार में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
वैज्ञानिकों ने किया पुराने अध्ययनों का विश्लेषण
यह नया शोध जर्नल 'मैमल रिव्यू' में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में वैज्ञानिको ने दुनियाभर के दशकों पुराने अध्ययनों का विश्लेषण किया गया है। शोध के मुताबिक, समुद्र में रोग प्रकोप सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करते कि किसी इलाके में कितने जानवर मौजूद हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करते हैं कि कौन, कितनी बार और किसके संपर्क में आता है।
क्यों जानवरों की प्रतिरक्षा प्रणाली पड़ रही कमजोर?
शोधकर्ताओं का कहना है कि वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के लिए संक्रामक रोग बढ़ता खतरा बनते जा रहे हैं और समुद्री स्तनधारी भी इससे अछूते नहीं हैं। इन जानवरों की प्रतिरक्षा प्रणाली जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, आवास में हस्तक्षेप और मानवीय गतिविधियों का दबाव की वजह से कमजोर हो रही है। इससे वो संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इसके बाद भी समुद्री स्तनधारियों में संक्रमण अक्सर अचानक सामने आते हैं और उनका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल होता है।
Trending Videos
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 5
समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण?
- फोटो : Adobe Stock
अध्ययन में एक और बड़ा खुलासा
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि कुछ वर्षों तक इन जीवों की आबादी पूरी तरह स्वस्थ दिखती है, लेकिन अगले ही वर्ष बड़ी संख्या में जानवर बीमार या मृत पाए जाते हैं। खसरे से संबंधित मोर्बिलिवायरस जैसे अत्यधिक संक्रामक वायरस यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फि और सील की सामूहिक मौतों की वजह बन चुकी हैं, जबकि लोबोमाइकोसिस जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां भी डॉल्फिन में फैलकर उनकी त्वचा में दीर्घकालिक घाव और कमजोर स्वास्थ्य की स्थिति पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण?
- फोटो : Instagram
क्यों कठिन है वैज्ञानिकों के लिए निगरानी करना
शोधकर्ताओं की तरफ से बताया गया है कि समुद्र में निगरानी की सीमाओं की वजह से रोग के प्रसार को समझना और भी कठिन हो जाता है। वैज्ञानिक न तो हर सामाजिक संपर्क को देख पाते हैं और न ही समय रहते बीमार जानवरों को अलग कर पाते हैं। इसके साथ ही रोग किसी किसी आबादी में समान रूप से नहीं फैलते, बल्कि सामाजिक रिश्तों और व्यवहार के मुताबिक, विशेष रास्तों से आगे बढ़ते रहते हैं।
World Largest Gold Mine: किस देश में है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? जहां से हर साल निकलता है 48 टन सोना

4 of 5 समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण? - फोटो : Freepik
14 वैज्ञानिक अध्ययनों की समीक्षा की गई है
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए सामाजिक नेटवर्क विश्लेषण का इस्तेमाल करने वाले 14 वैज्ञानिक अध्ययनों की समीक्षा की, जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया पर केंद्रित थे। इसमें यह पता चला कि किसी जानवर के कितने साथी हैं, वह कितनी बार दूसरों के संपर्क में आता है और क्या वह सामाजिक नेटवर्क के केंद्र में है।
सबसे अहम एक निष्कर्ष निकला है कि ज्यादा संपर्क में रहने वाले कुछ जानवर, जिन्हें सुपर-स्प्रेडर कह सकते हैं, वो रोग फैलाने में असामान्य रूप से बड़ी भूमिका निभाते हैं। डॉल्फिन में ऐसे जानवरों से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। कुछ मामलों में रोग सिर्फ कुछ सामाजिक रूप से केंद्रीय व्यक्तियों पर निर्भर पाया गया।
Bactrian Camel: क्या है मंगोलियाई ऊंट की खासियत? जानकर हो जाएंगे हैरान, गणतंत्र दिवस की परेड में होंगे शामिल
विज्ञापन
5 of 5
समंदर में मच रही है हलचल, क्यों समुद्री जीवों में फैल रहा संक्रमण?
- फोटो : Freepik
समूहों की संरचना भी काफी महत्वपूर्ण
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि समूहों की संरचना भी काफी महत्वपूर्ण है। कुछ जीवों में उपसमूह रोग प्रसार को धीमा कर सकते हैं, तो वहीं अन्य स्थितियों में यही उपसमूह संक्रमण को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। शोधकर्ताओं की तरफ से चेतावनी दी गई है कि सिर्फ जानवरों की संख्या गिनना पर्याप्त नहीं है। सामाजिक संबंधों को समझना, समय रहते रोग की पहचान करने और रोगों की या संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है। शोध के मुताबिक, बदलते पर्यावरण में समुद्री स्तनधारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सामाजिक जीवन और रोगजनकों को समझना बेहद जरूरी है।
Load More विज्ञापन अगली फोटो गैलरी देखें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking stories from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन विज्ञापन