West Champaran Missing Student Recovered From Gorakhpur After 6 Months Suffered Brutality In Uttarakhand-up - Bihar News - Bihar News:छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत

West Champaran Missing Student Recovered From Gorakhpur After 6 Months Suffered Brutality In Uttarakhand-up - Bihar News - Bihar News:छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत

विस्तार Follow Us

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा से लापता हुई छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को करीब छह महीने बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उसकी आपबीती ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
कोचिंग जाते समय हुआ अपहरण
पीड़िता के अनुसार 25 जुलाई 2025 को वह रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के ही एक बुजुर्ग ने उसे चाय पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को उत्तराखंड के हल्द्वानी में पाया, जहां से उसकी पीड़ा भरी यात्रा शुरू हुई। विज्ञापन विज्ञापन
 
उत्तराखंड में अमानवीय प्रताड़ना
बच्ची ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड में उसे अलग-अलग जगहों पर रखा गया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की जाती थी। उसे और उसके माता-पिता के झूठे नाम व पहचान रटने के लिए मजबूर किया जाता था और भूलने पर पीटा जाता था।
 
बच्ची को बेच दिया गया
पीड़िता के अनुसार बाद में उसे दूसरे लोगों को बेच दिया गया, जिससे उसकी पीड़ा और बढ़ती चली गई। इस दौरान बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदार थाना, एसडीपीओ, एसपी से लेकर डीआईजी कार्यालय तक लगातार अपनी बेटी की तलाश में भटकते रहे, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़ें- Bihar: कॉलेज में एम्बुलेंस नहीं, छात्रा की मौत पर हुआ बवाल, छात्रों ने प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की
 
गोरखपुर में मिला सहारा
कुछ समय बाद बच्ची को गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में रखा गया। वहां मौका पाकर वह भाग निकली और एक निजी क्लीनिक पहुंची। महिला डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर तुरंत डायल 112 पर यूपी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
 
पुलिस की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया
सूचना मिलते ही बगहा पुलिस परिजनों के साथ गोरखपुर पहुंची और औपचारिक प्रक्रिया के बाद बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। नगर थाना में पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे सुरक्षा के मद्देनजर महिला थाना भेजा गया है। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और न्यायालय में बयान के बाद बच्ची को परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more news in Hindi.

View Original Source