What To Drink For Hair,अंजीर में मिलाओ 3 चीज.. रातभर भिगोकर होगा फायदा, बस अगले दिन सुबह-सुबह बना लो ड्रिंक, 1 महीने में घने होंगे बाल - how to get thicker hair naturally at home content creator diya malik shared soaked fig and almond smoothie recipe for healthy scalp - Beauty & Skin News
बालों का टूटना और झड़ना रोकने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। बाजार से तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। इनसे बात नहीं बनती है तो स्कैल्प में इंजेक्शन तक लगवाने के लिए तैयार हो जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए सिर्फ यही चीजें काफी नहीं होती हैं। कई बार शैम्पू और कंडीशनर में पैसे बर्बाद हो रहे होते हैं। मगर इनसे बालों में कोई खास असर नहीं होता है।
ऐसा होता है, क्योंकि हमारे बालों को सिर्फ बाहरी केयर की जरूरत नहीं होती है। बाल इसके साथ-साथ अंदरूनी केयर भी चाहते हैं। कई बार पोषक-तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा होता है। हालांकि, इसके लिए आप सप्लीमेंट्स का सेवन ना करें। आपको घर पर ही कंटेंट क्रिएटर दिव्या मलिक की बताई बेहतरीन स्मूदी बनाने और रोजाना इसे पीने की जरूरत है। इस तरह आप बिना दवाइयों के बालों को जंगल की तरह घना बना पाएंगे।
स्मूदी में इस्तेमाल सामग्री
5-6 बादाम 3-4 अखरोट 2 अंजीर 10-15 किशमिश
स्मूदी बनाने की विधि
आपको इस स्मूथी को बनाने के लिए एक रात पहले से थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। दरअसल, इस स्मूथी को बनाने के लिए आपको ऊपर बताई सभी चीजों को रात भर भिगोकर रखना होगा। अगले दिन, आप सभी भीगे हुए नट्स और ड्राई फ्रूट्स को ओट मिल्क या फिर लो-फैट दूध के साथ एक जार में डाल लें। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करना है और आपकी स्मूदी बनकर तैयार है। आप इसे सुबह नाश्ते में ले सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको इसे हफ्ते में कम से कम 4-5 बार जरूर पीना है।
बादाम के फायदे
बादाम में विटामिन ई और बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है। ये हेयर फॉलिकल्स को अंदर से पोषण देने का काम करता है। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। ये बालों को नेचुरली चमकदार बनाते हैं।
अखरोट के फायदे
अखरोट भी बालों के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और सेलेनियम होते हैं। बता दें कि ये दोनों ही पोषक तत्व स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखते हैं और सूजन की समस्या को कम करने का काम करते हैं। इससे बालों का झड़ना काफी हद तक कम होता है।
बालों को घना कैसे बनाएं?
View this post on Instagram
अंजीर के फायदे
बता दें कि अंजीर में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और वे तेजी से बढ़ते हैं।
किशमिश के फायदे
किशमिश बालों के लिए अच्छी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम होते हैं। ये स्कैल्प की सेहत को सुधारते हैं और प्रदूषण के कारण बालों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके रोजाना सेवन से बालों घने होते हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)