WPL 2026 DC W vs GG W Today Match: जेमिमा रोड्रिग्स की पहली जीत पर नजर, दिल्ली-गुजरात की भिड़ंत; देखें लाइव अपडेट्स | Jansatta

WPL 2026 DC W vs GG W Today Match: जेमिमा रोड्रिग्स की पहली जीत पर नजर, दिल्ली-गुजरात की भिड़ंत; देखें लाइव अपडेट्स | Jansatta

Go to Live Updates

DC W vs GG W LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2025-26 का चौथा मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की नजरें पहली जीत पर होंगी। वहीं गुजरात की टीम लगातार दूसरा मैच जीतने के इरादे से उतरेगी।

Women's Premier League, 2026

Delhi Capitals 

vs

Gujarat Giants  

Match Yet To Begin ( Day – Match 4 )
Match begins at 19:30 IST (14:00 GMT)

View Scorecard

गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से मात देकर शनिवार को पहले मैच में जीत से शुरुआत की थी। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 50 रन से हारी और सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मौजूदा अंक तालिका में गुजरात जायंट्स की टीम मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर है।

Article Image

WPL 2026 4th Match DC W vs GG W Live Streaming: Watch Here

दोनों टीमों के स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग।

गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

Live Updates 17:10 (IST) 11 Jan 2026

WPL 2026: 5 टीमें, 28 दिन, 22 मैच; देखें सभी टीमों के स्क्वाड और शेड्यूल से लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी तक सभी डिटेल्स

WPL 2026 Full Schedule, Match Date, Time, Venues, Team Squads, Live Streaming: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। ...और पढ़ें 17:09 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W LIVE: कहां खेला जाएगा मैच?

दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाला यह मुकाबला भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। WPL 2026 के पहले लेग के सभी मैच इसी मैदान पर हो रहे हैं। दूसरा राउंड 19 जनवरी से वडोदरा में होगा।

17:07 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W LIVE: गुजरात की दूसरी जीत पर नजर

गुजरात जायंट्स की लगातार दूसरी जीत पर नजर होगी। पहले मैच में एश्लेग गार्डनर की कप्तानी वाली टीम ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से मात दी थी।

17:07 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W LIVE: किस समय शुरू होगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का चौथा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

17:06 (IST) 11 Jan 2026

DC W vs GG W LIVE: दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी सीजन की पहली जीत का इंतजार है। शनिवार को पहले मैच में दिल्ली को मुंबई इंडियंस के सामने 50 रन से करारी हाल झेलनी पड़ी थी। इस सीजन टीम नई और युवा कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में उतरी है।

17:05 (IST) 11 Jan 2026

नमस्कार

नमस्कार, स्वागत है आपका जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग के जरिए आप तक विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले की सभी लाइव अपडेट्स आप देख सकते हैं। साथ ही लाइव स्कोर भी जान सकते हैं। इस मैच के अलावा खेल जगत की अन्य ताजा खबरें भी आपको इस ब्लॉग में मिलती रहेंगी।

View Original Source