हांसी में युवक व युवती छत से गिरे:युवती की मौत, कलानौर की रहने वाली है मृतका - Young Man And Woman Fell From A Roof In Hansi: The Woman Died; She Was A Resident Of Kalanaur

हांसी में युवक व युवती छत से गिरे:युवती की मौत, कलानौर की रहने वाली है मृतका - Young Man And Woman Fell From A Roof In Hansi: The Woman Died; She Was A Resident Of Kalanaur

विस्तार Follow Us

हांसी के काली देवी चौक के समीप मकान की छत से गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। युवती की पहचान कलानौर निवासी 21 वर्षीय रचना के रूप में हुई है। घायल युवक विकास हांसी के ही रहने वाला है।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं



घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार रात को छत से नीचे गिर गए। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। शहर थाना प्रबंधक सुखजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source