Young Man Walking On Road Killed After Being Hit By Truck, Angry People Blocked Road And Set Fire - Bihar News

Young Man Walking On Road Killed After Being Hit By Truck, Angry People Blocked Road And Set Fire - Bihar News

विस्तार Follow Us

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विशंभरपुर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
 
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पतसा गांव निवासी अशोक ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। अविनाश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। विज्ञापन विज्ञापन
 
घर से बाजार जाते समय हुआ हादसा
मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि अविनाश अपने घर से पैदल विशंभरपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा।

पढ़ें- भारी पड़ा भरोसा: दोस्त का अपहरण कर मांगी पांच लाख रुपये फिरौती, मारा-पीटा भी; नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था
 
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
 
हंगामा बढ़ता देख बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन से युवक की कुचलकर मौत हुई है। फिलहाल लोगों को शांत कराया जा रहा है, शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फरार ट्रक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।


विज्ञापन विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking updates from India News and more updates in Hindi.

View Original Source