Youth Dies In Road Accident - Ballia News

Youth Dies In Road Accident - Ballia News

बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ के सकहली श्मशान घाट के समीप रविवार की शाम बाइक व ईरिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार संतोष कुमार की मौत हो गई। कोतवाल योगेंद्र बहादुर ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी संतोष राजभर (40) अपने छोटे भाई विजय कुमार के साथ गाजीपुर के श्रीउरी अमहट स्थित अपनी बहन के यहां खिचड़ी लेकर गए हुए थे। और पढ़ें loader Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
लौटते समय सकलही के समीप सामने से आ रहे ईरिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें संतोष कुमार घायल हो गए, जबकि छोटा भाई विजय कुमार बाल-बाल बच गया। घायल संतोष को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बाइक व ईरिक्शा को कब्जे में ले लिया। ई रिक्शे का चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। विज्ञापन विज्ञापन

View Original Source