ग्रीस में तुर्की तट से प्रवासियों को लेकर ग्रीक द्वीप जा रही एक नाव बृहस्पतिवार सुबह पलट गई। ग्रीस के तट रक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे- एक लड़का व एक लड़की शामिल हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा, 23 लोगों को बचा लिया गया है। तट रक्षक के अनुसार, लेसबोस द्वीप के उत्तरी तट पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


