أرشيف الوسم: IPL

MI vs RCB 2025 – Playing The Realistic IPL Game | SlayyPop



We played Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru in IPL Game.
Virat Kohli vs Rohit Sharma.

Instagram – @Abhyudaya_Mohan & @GautamiKawale
https://www.instagram.com/abhyudaya_mohan/
https://www.instagram.com/gautamikawale/

SlayyPop Videos edited by – Kshitij

source

Mi Vs Kkr Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

10:14 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: विल जैक्स आउट हुए

मुंबई को दूसरा झटका आंद्रे रसेल ने दिया। उन्होंने विल जैक्स को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं।

10:10 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: रेयान रिकेल्टन का अर्धशतक

रेयान रिकेल्टन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दूसरे छोर पर विल जैक्स 15 रन बनाकर डटे हुए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 89/1 है।

09:48 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: मुंबई को पहला झटका लगा

मुंबई को पहला झटका आंद्रे रसेल ने दिया। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। हिटमैन इस मैच में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:44 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: मुंबई की सधी शुरुआत

रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 40+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। चार ओवर के बाद स्कोर 42/0 है।

09:19 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: मुंबई की पारी शुूरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

09:00 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: कोलकाता ने मुंबई के सामने रखा 117 रन का लक्ष्य

अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन के स्कोर पर रोक दिया। यह इस सत्र का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। केकेआर आईपीएल में 10वीं बार 120 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। दिलचस्प बात यह है कि छह बार केकेआर, मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही आउट हुई है। वानखेड़े में अपना पहला मैच खेल रही मुंबई के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया। उनके लिए दीपक चार ने दो विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने महज तीन ओवर के स्पैल में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके। यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

आईपीएल में डेब्यू पर गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गेंदबाज ओवर रन विकेट टीम विरोधी टीम वर्ष
अल्जारी जोसेफ 3.4 12 6 मुंबई इंडियंस (MI) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2019
एंड्रू टाई 4 17 5 गुजरात लायंस (GL) राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) 2017
शोएब अख्तर 3 11 4 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) 2008
अश्विनी कुमार 4 24 4 मुंबई इंडियंस (MI) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2025*
केवोन कूपर 4 26 4 राजस्थान रॉयल्स (RR) किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) 2012
डेविड वीज 4 33 4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मुंबई इंडियंस (MI) 2015

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। पावरप्ले में ही टीम 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11, रिंकू सिंह ने 17, मनीष पांडे ने 19 और रमनदीप सिंह ने 22 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

08:49 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: कोलकाता को नौवां झटका लगा

99 पर कोलकाता का नौवां विकेट भी गिर गया। विग्नेश पुथुर ने हर्षित राणा को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए स्पेंसर जॉनसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

08:38 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: अश्विनी कुमार को चौथी सफलता मिली

इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी चौथी सफलता आंद्रे रसेल को बोल्ड कर हासिल की है। फिलहाल क्रीज पर रमनदीप सिंह और हर्षित राणा मौजूद हैं।

08:29 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: कोलकाता को सातवां झटका लगा

कोलकाता को सातवां झटका भी अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए रमनदीप सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद हैं।

08:26 PM, 31-Mar-2025

MI vs KKR Live Score: कोलकाता को छठा झटका

कोलकाता को छठा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को नमन धीर के हाथों कैच कराया। अब बल्लेबाजी के लिए आंद्रे रसेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद हैं।

Source link

JioHotstar ने पार किया 10 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा, काम आई ये स्ट्रैटेजी

JioHotstar ने 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार कर लिए। ये भारत में स्ट्रीमिंग के लिए बड़ा माइलस्टोन है। पिछले महीने JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर से बना यह प्लेटफॉर्म 3 साल में 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स बढ़ा। कंटेंट प्राइसिंग और एक्सेसिबिलिटी इसकी ग्रोथ का कारण हैं। इसमें स्पोर्ट्स शोज और लाइव इवेंट्स हैं। फिलहाल IPL की लाइव स्ट्रीमिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर हो रही है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JioHotstar ने घोषणा की है कि इसके सब्सक्राइबर्स 100 मिलियन (10 करोड़) को पार कर गए हैं, जो भारत के स्ट्रीमिंग लैंडस्केप में एक बड़ा माइलस्टोन है। प्लेटफॉर्म इस ग्रोथ को अपने कंटेंट ऑफरिंग्स, प्राइसिंग स्ट्रैटेजीज़ और एक्सेसिबिलिटी के कारण मानता है। जब ये Disney+ Hotstar था, मई 2022 में इसके 50.1 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स थे, यानी करीब 3 साल में 50 मिलियन और जुड़े। वहीं, JioCinema और Disney+ Hotstar का कॉम्बिनेशन JioHotstar पिछले महीने लॉन्च हुआ था।

प्लेटफॉर्म ढेर सारा एंटरटेनमेंट देता है, जिसमें टीवी शोज, हॉलीवुड फिल्में, अलग-अलग भाषाओं में ओरिजिनल डिजिटल कंटेंट और रियलिटी शोज शामिल हैं। हाल ही में शुरू किए गए ‘Sparks’ जिसमें भारतीय क्रिएटर्स हैं, ने इसके कंटेंट पोर्टफोलियो को और डायवर्सिफाई किया है।स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग ने भी JioHotstar की सब्सक्राइबर ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाई है। प्लेटफॉर्म के पास ICC टूर्नामेंट्स, Indian Premier League (IPL) और Women’s Premier League (WPL) जैसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स के राइट्स हैं।

ये प्रीमियर लीग और Wimbledon जैसे इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के साथ-साथ Pro Kabaddi और Indian Super League (ISL) जैसे डॉमेस्टिक लीग्स भी ब्रॉडकास्ट करता है। 4K स्ट्रीमिंग, AI-पावर्ड इनसाइट्स, रियल-टाइम स्टैटिस्टिक्स और मल्टी-एंगल व्यूइंग जैसे फीचर्स ने स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया है।
स्पोर्ट्स के अलावा, JioHotstar ने अपनी लाइव-स्ट्रीमिंग क्षमताओं को बढ़ाया है, जिसमें Coldplay Music of the Spheres कॉन्सर्ट और Mahashivratri: The Divine Night ब्रॉडकास्ट जैसे इवेंट्स शामिल हैं। ये इवेंट्स व्यूअर्स को साझा सांस्कृतिक अनुभव देना चाहते हैं।JioHotstar की एक्सेसिबिलिटी इसके प्राइसिंग स्ट्रैटेजीज और टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के साथ पार्टनरशिप्स से आसान हुई है, जिसने इसकी व्यापक स्वीकृति में योगदान दिया। प्लेटफॉर्म के फ्री-व्यूइंग सैंपलिंग और सब्सक्रिप्शन प्राइसिंग मॉडल्स ने इसके रीच को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
इस माइलस्टोन पर कमेंट करते हुए, किरण मनी, सीईओ-डिजिटल, JioStar, ने कहा:’हमने हमेशा माना है कि वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट सबके लिए एक्सेसिबल होना चाहिए और 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स को पार करना उस विजन का सबूत है। ये माइलस्टोन न सिर्फ भारत की असीम संभावनाओं को दर्शाता है, बल्कि अभूतपूर्व स्केल पर कैटेगरी-फर्स्ट एक्सपीरियंस को पायनियर करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। जैसे-जैसे हम इनोवेट और विस्तार करते जा रहे हैं, हमारा फोकस स्ट्रीमिंग के भविष्य को आकार देने, एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने और एक बिलियन स्क्रीन्स के लिए अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने पर बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के लिए Jio के बेस्ट प्लान: 90 दिनों के लिए फ्री मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड बेनिफिट्स

देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप

Source link