أرشيف الوسم: Jalpaiguri Storm

Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, चार की मौत, दर्जनों घर हुए तबाह

तेज रफ्तार से चली आंधी और पानी के चलते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में काफी तबाही मची है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते पेड़ों के उखड़ने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आंधी में टिन से बने दर्जनों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य ब्यूरो, जलपाईगुड़ी। तेज रफ्तार से चली आंधी और पानी के चलते पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में काफी तबाही मची है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते पेड़ों के उखड़ने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

आंधी में टिन से बने दर्जनों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों का नाम दीजेंद्र नारायण सरकार (52) है, जो सेनपाड़ा के कालीताला रोड के निवासी हैं।

पेड़ गिरने से एक युवक की मौत

वहीं एक अन्य मृत महिला का नाम अनिमा राय (49) है, जो जलपाईगुड़ी के गौशाला मोड़ इलाके की निवासी है। एक अन्य व्यक्ति योगेन राय पुटीमारी मैनागुड़ी के निवासी हैं। इधर जलपाईगुड़ी जिला स्कूल के पीछे सुकांत नगर इलाके में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। जलपाईगुड़ी फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी युवक को बचाने के लिए पहुंची, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी। वहीं आंधी व तूफान के चलते कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल में एक मार्च से अब तक 150 करोड़ रुपये की नकदी, सोना, शराब और नशीले पदार्थ जब्त

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।

Source link

Jalpaiguri Storm: जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत; राज्यपाल बोले- पीड़ितों तक पहुंचाएंगे मदद

एएनआई, कोलकाता। Jalpaiguri Storm: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस तूफान के कारण जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जलपाईगुड़ी के हालातों को लेकर चिंता जताई।

जलपाईगुड़ी के हालात पर जताई चिंता

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बताया कि आप सभी जानते हैं कि जलपाईगुड़ी कल तूफान की चपेट में आ गया था। इसमें जानमाल का नुकसान हुआ है और घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हम सभी जलपाईगुड़ी के हालातों को लेकर चिंतित हैं। मेरी राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों और सचिव से विस्तृत चर्चा हुई। उनसे जरूरत पड़ने पर सुदृढ़ीकरण और सामग्री की आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया है।

जलपाईगुड़ी जाएंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

राज्यपाल ने कहा, ‘सभी एजेंसियां ​​​​एक साथ काम कर रही हैं और जैसा कि हम जानते हैं कि मुख्यमंत्री भी उनके पास पहुंच गई हैं। मैं वहां रहूंगा। मैं क्षेत्र का दौरा करूंगा। संबंधित अधिकारियों से बातचीत करूंगा और लोगों को हुए नुकसान को समझूंगा। फिर जो भी निर्णय लेना होगा हम लेंगे। हम उन्हें राहत दिलाएंगे। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम निश्चित रूप से देखेंगे कि जो लोग अस्पतालों में हैं उनके लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है। हर संभव प्रयास किया जाएगा। देश तैयार है, बंगाल तैयार है।’

पांच लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी का दौरा किया था। यहां उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की थी। सीएम बनर्जी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।



Source link